Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • 20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

20 ग्राम स्मैक संग चार नेपाली नागरिक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 05/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस ने चार नेपाली नागरिकों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। रविवार मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेहंदी हसन गेट पर दो वाहनों को रोका। वाहनों में सवार प्रकाश चंद पुत्र अर्जुन बहादुर चंद निवासी नयागांव जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, राकेश बिष्ट पुत्र गणेश बहादुर बिष्ट निवासी भासी जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, विशाल बोरा पुत्र गगन सिंह बोरा निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कार्यालय कंचनपुर नेपाल, सौरव नेगी पुत्र रण बहादुर नेगी निवासी गोबरिया जिला प्रहरी कंचनपुर नेपाल से स्मैक बरामद की। आरोपियों से स्कूटी, मोटरसाइकिल और 17,280 रुपये नेपाली मुद्रा व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि नेपाल में स्मैक की काफी डिमांड है, इसलिए नानकमत्ता के रहने वाले एक परिवार से इसे खरीदकर लाए हैं। पूर्व में भी कई बार स्मैक खरीद कर नेपाल ले जा चुके हैं। स्मैक पीते भी हैं और नेपाल जाकर बेचते भी हैं। पुलिस अन्य तस्करों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहीं एसओ ने बताया कि बिजली कॉलोनी में एक घर से स्मैक बेचे जाने की सूचना पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। टीम में एसआई शंकर बिष्ट व संजय सिंह, एएसआई कृपाल सिंह, नवीन जोशी, धनराज सिंह, शुभम सैनी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोबाइल टावर से केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Next: शराब पिलाने से मना करने पर दो युवकों को पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.