Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

AltnewsUttarakhand 08/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कोल्हापुर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अपनी भांन्जी की शादी से नाखुश एक मामा ने मेहमानों के लिए तैयार भोजन में जहर मिला दिया। राहत वाली बात यह है कि इससे पहले कि मेहमानों को भोजन परोसा जाता साजिश का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। भोजन के सेंपल प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए हैं। शोर शराबे के बाद आरोपी मामा मौके से भागने में सफल हो गया।
पनहाला थाने के उप-निरीक्षक महेश कोंडूभैरी ने बताया, घटना मंगलवार की दोपहर पनहाला तहसील के उत्रे गांव के एक शादी वैंक्विट हॉल में हुई। आरोपी भांन्जी के रिसेप्शन कार्यक्रम में पहुंचा और वहां पर मेहमानों के तैयार किए जा रहे भोजन में जहर मिला दिया। हालांकि, राहत की बात रही कि किसी भी व्यक्ति ने वह खाना नहीं खाया और खाना खाने से पहले ही इस साजिश का पता चल गया। कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोंडूभैरी ने बताया कि महेश पाटिल लड़की का मामा है और वह इस शादी के खिलाफ था। लड़की ने हाल ही में गांव के एक युवक से भागकर शादी कर ली थी। जिसे महेश पाटिल ने स्वीकार नहीं किया था। उसने गुस्से में आकर शादी के रिसेप्शन में मेहमानों के लिए बन रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाया। इस दौरान किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 286 और 125 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद खाने के नमूने फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हत्यारोपी युवक को सुनाई उम्रकैद की सजा
Next: केरल बनेगा लैविक पानी लॉन्च करने वाले देश का पहला राज्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.