Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केरल बनेगा लैविक पानी लॉन्च करने वाले देश का पहला राज्य
  • राष्ट्रीय

केरल बनेगा लैविक पानी लॉन्च करने वाले देश का पहला राज्य

AltnewsUttarakhand 08/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। केरल सिंचाई अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (केआईआईडीसी) के तहत एक केरल का स्टार्टअप जल्द ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित जैविक पानी की बोतलें लॉन्च करने वाला है। इसे ‘कम्पोस्टेबल बोतलें’ भी कहा जा रहा है और यह देशभर में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है। बता दें कि यह पहल केरल को देश का पहला राज्य बना देगी, जो जैविक पानी की बोतलें लॉन्च करेगा।
पर्यावरण के लिए उठाए इस सुरक्षित कदम को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ये बोतलें जनवरी के मध्य में लॉन्च की जाएंगी। बयान में कहा गया कि केरल का यह स्टार्टअप, ग्रीन बायो प्रोडक्ट्स, कच्चे माल की आपूर्ति करेगा, जबकि केआईआईडीसी (केरल सिंचाई अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) उत्पादन का काम संभालेगा।
जानकारी के अनुसार यह नई बोतलें ‘हिली एक्वा’ ब्रांड के तहत बेची जाएंगी और इनका उद्देश्य प्लास्टिक की बोतलें बदलना है। बात अगर इस परियोजना की सफलाती की करें तो यह परियोजना तब सफल हुई जब केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन ने ग्रीन बायो प्रोडक्ट्स द्वारा तैयार किए गए एक प्रोटोटाइप में गहरी रुचि दिखाई, जिसे 2019 में मुंबई में एक प्रदर्शनी में दिखाया गया था।
बोतल बनाने के लिए उपयोग किए गए सभी कच्चे माल बायोडिग्रेडेबल हैं और इन पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से प्रमाणपत्र मिल चुका है। बयान में यह भी कहा गया कि शुरुआती चरण में, इन बोतलों को राज्य और देश के अन्य हिस्सों में भेजे जाने से पहले उच्च-यात्रा वाले पर्यटन स्थल और त्यौहार स्थलों पर वितरित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर
Next: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को पेंशन देने की तैयारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.