Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

AltnewsUttarakhand 16/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

मुंबई (आरएनएस)। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के घर पर आधी रात को उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी दो सर्जरी की गई हैं। अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। लेकिन सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में अंडर आब्जरवेशन में रखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक सैफ पर हमला करने वाला शख्स किसी स्टाफ मेंबर का जानकार था और उसकी मदद से ही घर में दाखिल हुआ था। पुलिस ने घर के सीसीटीवी भी खंगाले हैं, लेकिन कोई भी अंदर आते नहीं दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को शक है कि अगर बाहर से कोई नहीं घुसा तो हमलावर पहले से ही अंदर मौजूद हो सकता है। एक्टर के घर में फर्श पॉलिशिंग का काम चल रहा है। पॉलिशिंग के काम में लगे मजदूरों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान का बयान भी दर्ज किया है।
सैफ अली खान हमला मामले में चल रही पुलिस जांच की अगुवाई एंकाउंटर एक्सपर्ट दया नायक को सौंपी गई है। मुंबई पुलिस अधिकारी दया नायक मुंबई के बांद्रा में एक्टर सैफ अली खान के घर से बाहर निकलते हुए नजर दिखाई दिए थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इसबीच, मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ एक संदिग्ध व्यक्ति लगा है। उस पर सैफ अली खान पर हमला करने का शक है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान की बगल वाली बिल्डिंग से घुसा और फिर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया।
मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर गुरुवार को करीब रात 2 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर में लूट के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद घायल हालत में उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी की गई। बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनकी बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस ने उनकी स्टेटमेंट भी दर्ज कर ली है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और वह किसी के हाथ तक नहीं आया।
सुबह एक्स जोन के डीसीपी दीक्षित गेदम ने बताया था कि सैफ के 11वें फ्लोर के फ्लैट में चोर घुसा। बॉलीवुड स्टार की चोर के साथ हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हुए चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किए। उन्हें 6 जगह चोटें आई हैं। सैफ अली खान पर छह बार वार किये गए। जिनमें से दो ज्यादा बड़े थे। उनके घर में काम करने वाला एक स्टाफ भी जख्मी हुआ है। सैफ अली खान के 3 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सैफ की गर्दन व पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास भी जख्म हुआ था। जिनकी ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के मुताबिक, सैफ की न्यूरो सर्जरी हो चुकी है। अस्पताल के मुताबिक, सैफ की गर्दन पर 10 सेंटीमीटर का घाव है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंची क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं। उनमें से एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अस्पताल में पुलिस ने दर्ज की सैफ अली खान की स्टेटमेंट दर्ज की।
एक्टर सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात ने चाकू मार दिया। उनको सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। फिलहाल रीढ़ की हड्डी के नजदीक और गर्दन की सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें एक दिन अंडर आब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस
Next: फ्लैट में लगी भीषण आग, जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.