Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस
  • ऊधम सिंह नगर

फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर केस

AltnewsUttarakhand 16/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।   सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत के मामले में मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कुंडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में जसपुर खुर्द, नीझड़ा निवासी वेदप्रकाश दिवाकर पुत्र स्व. नंद किशोर ने कहा है कि आठ जनवरी 2025 को उसका भाई नरेंद्र दिवाकर अपनी स्कूटी से ड्यूटी करने पशुपति फैक्ट्री, ठाकुरद्वारा जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे काशीपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग के बीच में हरियावाला चौक से कुछ पहले ट्रक के चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुये उसके भाई की स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने से उसके भाई के सिर पर से ट्रक का पहिया उतर गया। दुर्घटना में गंभीर चोटें लगने के कारण उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। मृतक नरेंद्र का मोबाइल मौके पर ही गिर गया। फैक्ट्री की स्टाफ बस के ड्राईवर संगीत पुत्र बुद्धप्रकाश ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्राफा की दुकान में कूमल लगाने के आरोप में चार किशोर दबोचे
Next: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.