Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाकुंभ में भगदड़ में 30 की मौत, 60 जख्मी, पीएम मोदी ने जताया दुख, 10 करोड़ ने फिर भी लगाई डुबकी
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ में भगदड़ में 30 की मौत, 60 जख्मी, पीएम मोदी ने जताया दुख, 10 करोड़ ने फिर भी लगाई डुबकी

AltnewsUttarakhand 29/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

प्रयागराज (आरएनएस)। महाकुंभ मेले में मौनी आमावस्या के मौके पर बुधवार की अल्लसुबह लगभग डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग जख्‍मी हुए हैं। भारी भीड़ के चलते हादसा हुआ। मेला प्रशासन ने पहली बार आध‍िकार‍िक आंकड़ा जारी क‍िया। डीआईजी ने बताया क‍ि बैर‍िकेडिंग टूटने की वजह से हादसा हुआ। 25 लोगों की पहचान की जा चुकी है।
घायलों का इलाज चल रहा है। हालांकि, अब भगदड़ के बाद सब कंट्रोल में है। महाकुंभ में भगदड़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने सुबह से करीब चार बार सीएम योगी से बातचीत की है। अमित शाह और जेपी नड्डा भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।  एहतियात के तौर पर महाकुंभ में आज के अखाड़ों के अमृत स्नान पर सुबह रोक लगा दी गई। मगर बाद में बैठकों के लंबे दौर के बाद दोपहर को इसकी शुरुआत हो गई है। अखाड़े अब मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए निकले और शाम तक अमृत स्नान का क्रम जारी है। सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान किया।
प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने की घटना के बाद अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि संगम घाट पर ‘अत्यधिक भीड़भाड़’ के कारण स्थगित किए गए सभी अखाड़ों के पारंपरिक स्नान अनुष्ठान अब भीड़ का दबाव कम हो जाने के कारण संपन्न किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ के बाद लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है और वह महाकुंभ की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। महाकुंभ में संगम नोज ही वह जगह थी, जहां भगदड़ मची। संगम नोज पर ही यमुना, गंगा और सरस्वती का मिलन होता है। यहीं पर यमुना और सरस्वदी (अदृश्य नदी) आकर गंगा में विलीन हो जाती हैं। इस वजह से यहां स्नान करना लोग अधिक पवित्र मानते हैं।
भगदड़ में बलिया से भी तीन महिलाओं के साथ एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की भी मौत हो गई है। बलिया के नसीराबाद निवासी मां और बेटी की मौत हुई है। वहीं बलिया जनपद के नगरा की रहने वाली दो महिलाओं की भी मौत हो गई है। इस वक्त की यह सबसे बड़ी खबर है। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। इस दु:खद खबर से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।
बलिया के नसीराबाद निवासी प्रभु नाथ ने बताया कि, “उनके घर से महाकुंभ स्नान करने पांच लोग ट्रेन से गए थे। अचानक, इस परिवार को सुबह 7 बजे खबर मिली कि दो लोगों की मौत हो गई है। यह दो लोग बलिया जनपद के नसीराबाद के रहने वाले हैं। एक मृतक नाम रीना पटेल 36 वर्षीय पत्नी दिनेश पटेल और दूसरे मृतक का नाम रोशनी पटेल 12 वर्षीय पुत्री दिनेश पटेल है।
जानकारी के मुताबिक,  “बलिया जनपद के नगरा के वार्ड नंबर 4 स्थित चचया निवासी भी दो लोगों की मौत हो गई है। यहां से दो लोग अपनी पत्नियों के साथ प्रयागराज में स्नान करने गए थे। जहां पर भगदड़ के दौरान, बलजीत सिंह की पत्नी मीरा सिंह की मौत हो गई है और छोटू सिंह की पत्नी रिंकी सिंह की मौत हो गई है। मृतक मीरा 55 तो मृतक रिकी 40 साल की है।”
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से भगदड़ जैसी स्थिति के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं। पीएम मोदी खुद कुंभ की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी भी सीएम योगी से चार बार बात कर चुके हैं। पीएम मोदी ने स्थिति सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। अभी हालात नियंत्रण में हैं। प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है और जो घटना हुई है, वह बैरिकेड को फांदने के कारण हुई है। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आज करीब 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि के छात्र का चीन में पीएचडी के लिए चयन
Next: गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला तीसरा स्थान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.