Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • एक हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का विरोध
  • ऊधम सिंह नगर

एक हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का विरोध

AltnewsUttarakhand 30/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। ग्राम सभा तिलियापुर में आनंदनगर गांव के करीब एक हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ ने वन भूमि का हवाला देते हुए नाम हटाए हैं। उन्होंने इसको लेकर बीडीओ के समक्ष विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने आपत्ति का निस्तारण दो दिन के भीतर न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि ग्राम आनंदनगर में वर्ग एक क की भूमि में ग्रामीण बसे हैं। इसके अलावा कई परिवार 90 वर्ष के लिए दी गई पट्टे की भूमि पर बसे हैं। पट्टे की भूमि के नवीनीकरण के लिए वन विभाग में फाइलें जमा की गयी हैं, जो प्रक्रिया में चल रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि मतदाता सूची में जगतारपुर, टिब्बी के ग्रामीणों के नाम अंकित हैं। यह गांव वन भूमि में बसे हैं। बताया कि उन्होंने आपत्तियां भी दर्ज कराई थीं। आपत्तियों का निस्तारण 7 से 10 जनवरी तक होना था, बावजूद इसके मामले को लटकाया गया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को खंड विकास कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बाराकोली वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निकटवर्ती ग्राम सभा तिलियापुर के आनंद नगर निवासियों के लगभग एक हजार वोटरों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। विरोध दर्ज कराने वालों में राहुल सिंह बोरा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह फर्त्याल, दारा सिंह, गौरव फर्त्याल, राम रावत, कमल फर्त्याल, हीरा फर्त्याल, चेतन मेहता, रमेश, त्रिलोक फर्त्याल, दीपक फर्त्याल, आकाश फर्त्याल, कमल, पान सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संजय, ललित फर्त्याल आदि शामिल रहे। इधर, बीडीओ सीआर आर्या ने बताया कि वन विभाग से आख्या ली गई है। सिंचाई विभाग से भी आख्या मांगी जा रही है। वन व सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गांवों को शामिल किया जाएगा। मतदाताओं के नाम भी जोड़े जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा
Next: अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेलों के तहत योगासन प्रतियोगिता का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.