Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • भारत-नेपाल सीमा पर चार किमी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर चार किमी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण

AltnewsUttarakhand 01/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   दो दिन तक चले चिह्नीकरण के बाद भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड पर हुए अतिक्रमण को शनिवार को हटा दिया गया। सीमा पर चार किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैक्टर और हैरो चलाकर अवैध रूप से की गई फसल नष्ट कर दी। ग्रामीणों को आगे से नोमैंस लैंड में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। शनिवार को एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसएसबी, राजस्व, वन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम ने स्वयं गन्ने और गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाया। बता दें कि अतिक्रमण के चिह्नीकरण में 796 मुख्य पिलर के पास अतिक्रमण नहीं पाया गया, लेकिन 796/1 सब पिलर के पास नेपाल की तरफ बहुत ज्यादा अतिक्रमण पाया गया। वहीं 796/2 सब पिलर के पास दोनों तरफ से अतिक्रमण पाया गया है। सुंदर नगर से झप्पू झाले तक नोमैंस लैंड में खेती की जा रही थी। इसकी वजह से यहां पैट्रोलिंग में जवानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने शुक्रवार को भी चिह्नीकरण किया था। एसडीएम ने बताया कि चार किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया है। नेपाल के किसानों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पत्राचार भी करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिसैया बंधा में पानी में डूबी फसल का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
Next: बाजपुर में स्मार्ट मीटर विरोध समेत 5 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.