Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में स्मार्ट मीटर विरोध समेत 5 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में स्मार्ट मीटर विरोध समेत 5 सूत्रीय मांग पत्र सीएम को भेजा

AltnewsUttarakhand 01/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर न लगाने समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया साथ ही एसडीएम के माध्यम से सीएम को मांग पत्र भेजकर इनको तत्काल पूरा करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एसडीएम कोर्ट में एकजुट हुए। यहां पर उन्होंने एसडीएम अमृता शर्मा की अनपुस्थिति में पेशकार संजीव के माध्यम से सीएम को 5 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। मांग पत्र में किसानों का कहना था कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर का हर तरफ पुरजोर विरोध है ऐसे में यहां के किसान भी इसका विरोध कर रहे हैं। पंजाब और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ट्îूबवेल का बिजली का बिल माफ किए जाने, गन्ने का मूल्य 500 रुपए किए जाने, वर्ग 4, 5, 6 और 7 श्रेणी की भूमि का किसानों को भूमिधरी अधिकार दिए जाने और बिजली विभाग द्वारा किसानों को लगातार गलत बिल दिए जाने का विरोध दर्ज कराया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर क्षेत्र में स्मार्ट विद्युत मीटर को नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब और उत्तर प्रदेश में ट्यूूबवेल का बिल माफ है, उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानों के ट्यूूबवेेल का बिल माफ किया जाना चाहिए। इस मौके पर निशांत सिंह, पाला सिंह, विचित्र सिंह, उदय सिंह, प्रताप सिंह संधू, बलदेव सिंह, जसमीत सिंह, हरप्रीत सिंह निज्जर, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-नेपाल सीमा पर चार किमी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण
Next: बजट 2025: शिक्षा में एआई का उपयोग बढ़ाने के लिए एक्सीलेंस सेंटर की होगी स्थापना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.