Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गौशाला की दुर्गंध बनाम इत्र की सुगंध: अखिलेश यादव का विवादित बयान
  • राष्ट्रीय

गौशाला की दुर्गंध बनाम इत्र की सुगंध: अखिलेश यादव का विवादित बयान

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘गौशाला की दुर्गंध’ और ‘इत्र की सुगंध’ संबंधी बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कन्नौज में इत्र की सुगंध फैलाई है, जबकि भाजपा गौशालाओं के जरिए दुर्गंध फैला रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “अगर मैं यह कहूं कि मेरे आदर्श योगी जी हैं, तो हम पागल हो जाएंगे। सोचिए, मुझे किस तरह के कपड़े पहनने पड़ते! हमारे आदर्श डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. बी.आर. आंबेडकर हैं। हम नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के दिखाए रास्ते पर चलते हैं और समाजवादी विकास एवं समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं।”

भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कन्नौज भाईचारे की खुशबू के लिए जाना जाता है, लेकिन भाजपा नफरत की बदबू फैला रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को हराकर कन्नौज के विकास का रास्ता साफ करें।

गौशाला पर विवादित टिप्पणी

गौशालाओं को लेकर अखिलेश ने कहा, “भाजपा के लोग दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे।” उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या पर भी योगी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार सिर्फ सांड पकड़ने में लगी है।

शराब पर सरकार को घेरा

प्रदेश में शराब की बिक्री पर दिए जा रहे ऑफर पर अखिलेश ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “यह योगी जी का पार्टी टाइम है। उन्होंने नवरात्र के मौके पर शराब पर ‘एक बोतल पर एक फ्री’ की योजना शुरू कर दी।”

गौरतलब है कि योगी सरकार ने 31 मार्च तक पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए शराब के ठेकों पर विशेष छूट दी है, जिससे दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। विपक्ष इस फैसले को लेकर सरकार पर हमलावर हो गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसिक तनाव में पिता ने चार मासूमों की हत्या कर खुद की जीवनलीला समाप्त की
Next: सिंचाई विभाग की भूमि पर बने धार्मिक स्थल को यूपी और हरिद्वार प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.