Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मानसिक तनाव में पिता ने चार मासूमों की हत्या कर खुद की जीवनलीला समाप्त की
  • राष्ट्रीय

मानसिक तनाव में पिता ने चार मासूमों की हत्या कर खुद की जीवनलीला समाप्त की

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

शाहजहांपुर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक तनाव से ग्रसित एक पिता ने अपने ही चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है, जहां 36 वर्षीय राजीव कठेरिया अपनी पत्नी कांति देवी और चार बच्चों के साथ रहता था। बुधवार को उसकी पत्नी कांति देवी मायके चली गई थीं, जिसके बाद राजीव घर पर अपने बच्चों के साथ अकेला था। इसी दौरान उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।

गुरुवार सुबह जब राजीव के पिता पृथ्वीराज ने अपने पोते को चाय पीने के लिए आवाज लगाई, तो कोई उत्तर नहीं मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। भीतर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। घर के भीतर चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेते हुए थे, जबकि राजीव का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। मृतक के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव एक साल पहले हुए एक हादसे के बाद से मानसिक रूप से परेशान रहता था। कभी-कभी उसे मानसिक अस्थिरता के दौरे पड़ते थे, जिससे वह असामान्य व्यवहार करने लगता था।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या और हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिहैब सेंटर में फूड पॉइजनिंग से 22 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत
Next: गौशाला की दुर्गंध बनाम इत्र की सुगंध: अखिलेश यादव का विवादित बयान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.