Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: यूकेडी ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को फूंका पुतला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: यूकेडी ने गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग को फूंका पुतला

AltnewsUttarakhand 31/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की अल्मोड़ा इकाई ने सोमवार को गांधी पार्क में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। दल के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष नेगी पर पुलिस द्वारा लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने और बिना शर्त रिहाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जो युवा साथी पहाड़ के मुद्दों को उठाने और बाहरी लोगों द्वारा उत्पीड़ित किए जा रहे स्थानीय युवाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन पर रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड क्रांति दल ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन, तारा लाल, धर्मेंद्र सिंह राणा, ललित राणा, हेमा देवी, कुंदन कनवाल, मोहित शाह, रवि कुमार, जीवन मेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चैत्राष्टमी मेले को लेकर देघाट पुलिस ने की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: अल्मोड़ा: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.