Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश
  • अल्मोड़ा

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों ने रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के रक्त केंद्र में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर रेजिडेंट और इंटर्न चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने केवल उपचार तक सीमित न रहते हुए जीवन रक्षक रक्त की आवश्यकता को समझते हुए अपनी भागीदारी से यह संदेश दिया कि रक्तदान भी एक महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने आम जनमानस से भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ आशीष जैन ने चिकित्सकों के इस निस्वार्थ योगदान की सराहना करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता हेम बहुगुणा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम और रक्तदान के सामाजिक व मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर जानकारी दी। शिविर की व्यवस्थाओं में डॉ अक्षय कालरा, डॉ करन सिंह, डॉ दिलनवाज़, लैब तकनीशियन भाष्कर पांडे और नर्सिंग अधिकारी दीपशिखा ने सहयोग किया। सभी रक्तदाताओं को राज्य रक्त संचरण परिषद उत्तराखंड और सेवा इंटरनेशनल अल्मोड़ा के जिला प्रबंधक मनवर सिंह रावत के सौजन्य से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। प्राचार्य डॉ चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने रक्त केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे भी ऐसे मानवीय प्रयासों में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीर शहीद केसरी चंद की स्मृति में मेला तीन को
Next: अल्मोड़ा नगर की वन-वे व्यवस्था में बदलाव, 9 अप्रैल से होगा लागू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.