Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 8 अप्रैल को छात्रों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजोल की गोली
  • अल्मोड़ा

8 अप्रैल को छात्रों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजोल की गोली

AltnewsUttarakhand 07/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा 8 अप्रैल को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने को तैयार है। इस अभियान का उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार लाना है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। शाशनी ने अधिकारियों और विकास साझेदारों से कहा कि सभी आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रह जाए। अभियान के तहत सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और मदरसों में एल्बेन्डाजोल की गोली दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पंत ने बताया कि जिले में 118407 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। 172778 गोलियां पहले ही सभी विकास खंडों में वितरित की जा चुकी हैं। जो बच्चे 8 अप्रैल को उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें 16 अप्रैल को दवा दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने निजी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि दवा घर न भेजी जाए, बल्कि शिक्षकों की निगरानी में स्कूल में ही खिलाई जाए। इस अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज समेत विभिन्न विभागों के साथ एविडेंस एक्शन और डिवॉर्म द वर्ल्ड इनिशिएटिव जैसी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में तीन दिन मौसम खराब रहने का यलो अलर्ट जारी
Next: शिमला बाईपास पर बस हादसा: छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.