Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, पेड़ से बांधकर पीटा; दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, पेड़ से बांधकर पीटा; दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा

AltnewsUttarakhand 14/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर। खरमासी कॉलोनी निवासी एक युवक को फेसबुक फ्रेंड से मिलने जाना भारी पड़ गया। युवक ने महिला के जेठ और बहनोई पर पेड़ से बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर, महिला के परिजनों ने युवक पर घर में जबरन घुसने, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना 13 अप्रैल की रात की है। खरमासी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पुत्र बनारसी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले फेसबुक पर गड्ढा कॉलोनी निवासी नीतू नाम की महिला से दोस्ती हुई थी। उसी सिलसिले में वह 13 अप्रैल की रात नीतू से मिलने उसके घर गया था और घर के बाहर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान महिला का जेठ रामपाल और बहनोई वहां आ पहुंचे। अनिल का आरोप है कि दोनों ने उसे जबरन पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और बुरी तरह पीटा। बाद में उसे छोड़ दिया गया।

वहीं दूसरी ओर, गड्ढा कॉलोनी निवासी रामपाल पुत्र वीरपाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनिल कुमार बिना इजाजत के उसके मृतक भाई की पत्नी के कमरे में घुस आया। शोरगुल सुनकर जब वह वहां पहुंचा, तो देखा कि अनिल महिला से अभद्रता कर रहा था। आरोप है कि उसे रोकने की कोशिश की तो अनिल ने मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज कर वहां से भाग गया।

कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीरों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि के बाद ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशे में झूठी सूचना देकर एसएसबी जवान ने पुलिस को किया परेशान
Next: लालकुआं में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, लोको पायलट पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.