Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे में झूठी सूचना देकर एसएसबी जवान ने पुलिस को किया परेशान
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में झूठी सूचना देकर एसएसबी जवान ने पुलिस को किया परेशान

AltnewsUttarakhand 14/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात जवान नरेंद्र चंद ने शराब के नशे में पुलिस को झूठी सूचना देकर घंटों दौड़ाया। बाइक चोरी की मनगढ़ंत जानकारी देने पर पुलिस ने जवान का चालान काटते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कोली गांव निवासी नरेंद्र चंद ने रविवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर बताया कि उसकी बाइक थल क्षेत्र से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और इलाके में बाइक की खोजबीन शुरू कर दी गई। काफी प्रयासों के बाद बाइक शराब की दुकान के बाहर खड़ी मिली।

जांच में सामने आया कि नरेंद्र ने शराब के नशे में यह झूठी सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार नरेंद्र एसएसबी में तैनात है और पूर्व में भी कई बार सार्वजनिक जगहों पर उत्पात मचाने के चलते उसके खिलाफ 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि नरेंद्र अक्सर शराब के नशे में लोगों से विवाद करता है और माहौल बिगाड़ता है। इस मामले में भी उसकी लापरवाही ने पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग कराया। कार्रवाई में शामिल टीम में अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, शंकर देवड़ी, राजेश और चालक जगदीश मारकोना मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी
Next: फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, पेड़ से बांधकर पीटा; दोनों पक्षों पर क्रॉस मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.