Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने की फायरिंग, महिला को लगी गोली
  • ऊधम सिंह नगर

कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने की फायरिंग, महिला को लगी गोली

AltnewsUttarakhand 08/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली महिला के पेट में लगी, जबकि पति बाल-बाल बचा। महिला को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीपक पुत्र सत्यवीर निवासी सरदार नगर, जहानाबाद पीलीभीत हाल निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मौसा धरमवीर, मौसी शांति देवी और पड़ोसी जगपाल वर्मा के बीच कुत्तों को लेकर विवाद रहता है। दोनों ने कुत्ते पाल रखे हैं। बताया कि कुछ समय पहले जगपाल ने धरमवीर के कुत्ते को ईंट से मार दिया था, तब से धरमवीर का कुत्ता जगपाल पर भौंकता है। आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुत्ते के भौंकने पर जगपाल और उसकी पत्नी धनदेई ने उसके मौसा-मौसी के घर जाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर जगपाल तमंचा लेकर आ गया और मौसी पर फायर कर दिया। गोली उसकी मौसी के पेट में जा लगी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि जगपाल ने उसके मौसा पर भी जान से मारने के इरादे से एक के बाद एक कई फायर किए। इसमें वह बाल-बाल बच गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी फरार हो गया। मौसी को सितारगंज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि दीपक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आरोपी जगपाल मूल ग्राम जगतपुर, कुलडिया जिला बरेली का रहने वाला है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ढाबे में गैस सिलेंडर लीक, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
Next: दिल्ली से लापता दो नाबालिग बालिकाएं हरिद्वार में मिली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.