Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारघाटी में इस बार बरसात के दौरान अभी तक कोई हेली सेवा मौजूद नहीं है। जबकि इमरजेंसी में हेली सेवा उपलब्ध रहने के मामले पर अभी संशय बना हुआ है। इस मामले में अंत में फैसला डीजीसीए को ही लेना है। वर्तमान समय में केदारघाटी में कोई भी हेली सेवा मौजूद नहीं है। बताते चलें कि बीते सालों में बरसात के दौरान यूकाडा और सरकार केदारघाटी में दो हेली सेवाओं को इमरजेंसी के लिए उड़ान भरने की अनुमति देती रही है जिसके चलते यहां कई बार केदारनाथ में अचानक तबीयत बिगड़ने वाले यात्रियों को जल्द वापस लाने या फिर किसी विपरीत परिस्थिति में जरूरतमंदों को एयरलिफ्ट किया जाता रहा है, किंतु इस बार केदारघाटी में कोई इमरजेंसी हेली सेवा नहीं है। पिछले साल हिमालय हेली और आर्यन दो कंपनी इमरजेंसी के लिए बरसात में केदारघाटी में मौजूद थी। जबकि इस बार ऐसा नहीं हुआ है। इसका कारण बीती 15 जून को हेली क्रैश होने की घटना के बाद से जहां डीजीसीए, सरकार, यूकाड़ा फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है वहीं हेली संचालक भी बरसात में हेली सेवा संचालन के मूड में नहीं दिख रहे हैं। केदारघाटी में बरसात में अधिकांश मौसम खराब रहता है ऐसे में हेलीकॉप्टरों को उड़ाना किसी जोखिम से कम नहीं है। साथ ही खराब मौसम, लगातार बादलों की अटखेली के बीच सुरक्षित उड़ान भरना पायलेटों के लिए भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। हालांकि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए इमरजेंसी के लिए केदारघाटी में हेलीकॉप्टर मौजूद रहेंगे या नहीं इस पर अब भी संशय बना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंतनगर डेयरी फार्म में बरेली के युवक की सड़ी गली लाश मिली
Next: विकासनगर में जल्द बनाई जाएगी पार्किंग और चौराहों पर लगेंगे हाईमास्ट लाइट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जनपद की 22 ब्रांच सड़कें बंद, खोलने का काम जारी

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.