Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पंतनगर डेयरी फार्म में बरेली के युवक की सड़ी गली लाश मिली
  • ऊधम सिंह नगर

पंतनगर डेयरी फार्म में बरेली के युवक की सड़ी गली लाश मिली

AltnewsUttarakhand 01/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   पंतनगर पुलिस को नगला डेयरी फार्म के बीच बने एक कच्चे रास्ते से संदिग्ध अवस्था में युवक की सड़ी गली लाश मिली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया है। युवक 28 जून से घर से लापता था और 30 जून को यूपी के बहेड़ी थाने में युवक की गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। मंगलवार को किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग से करीब दो सौ मीटर अंदर पंतनगर डेयरी फार्म में पाकेनाला स्थित दिनेशपुर निवासी शेर सिंह के लीज प्लाट के बीच बने कच्चे रास्ते पर कृषि मजदूरों ने अज्ञात युवक की लाश देखी। उन्होंने इसकी जानकारी पंतनगर सुरक्षा विभाग व पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड व क्रेडिट कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त लक्ष्य संधू (28) पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गोपालपुर बहेड़ी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में की है। शव के पास से बुलेट हेलमेट, गले में सोने की चेन तथा जेब में मोबाइल फोन, पैसों व एटीएम कार्ड, आधार कार्ड से भरा पर्स तथा चार नशे के इंजेक्शन मिले हैं। इस दौरान एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी, सीओ डीआर वर्मा, एसएचओ पंतनगर सुन्दरम शर्मा, एसआई हेमचंद्र सिंह हरड़िया समेत उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
मृतक के पास मिले चार नशे के इंजेक्शन से प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नशे की ओवरडोज लेने से उसकी मौत हुई होगी। बाकी जांच का विषय है। फिलहाल दोनों प्रदेशों की पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। -सुन्दरम शर्मा एसएचओ पंतनगर

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भतरौजखान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को रामनगर से किया गिरफ्तार
Next: बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.