Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांवों में गूंजने लगा पंचायत चुनाव का शोर, प्रत्याशी चुनाव चिह्न के साथ मैदान में
  • अल्मोड़ा

गांवों में गूंजने लगा पंचायत चुनाव का शोर, प्रत्याशी चुनाव चिह्न के साथ मैदान में

AltnewsUttarakhand 18/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का माहौल पूरी तरह परवान चढ़ चुका है। शुक्रवार को हवालबाग, द्वाराहाट, सल्ट, भिकियासैंण और स्याल्दे ब्लॉक में चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इससे पहले मंगलवार को ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में भी चुनाव चिह्न बांटे गए थे। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों संग प्रचार सामग्री और चुनाव चिह्नों को झोले में भर गांवों की ओर निकल पड़े हैं। गांव-गांव में अब चुनावी शोर सुनाई देने लगा है। कोई कप-प्लेट, कोई अंगूठी, तो कोई कटहल, अनानास और उगता सूरज जैसे प्रतीकों के साथ अपनी पहचान बना रहा है। समर्थक भी प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिह्नों के साथ प्रचार में जुट गए हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार की रफ्तार बढ़ रही है। प्रत्याशी विकास के वादे और दावों के साथ गांवों में डेरा जमाने लगे हैं। हालांकि, इस बार कई पुराने प्रतिनिधियों के सामने चुनौती भी बड़ी है। ग्रामीणों में पहले जैसी उत्सुकता और भरोसा पुराने चेहरों के प्रति कम नजर आ रहा है। मतदाता साफ कह रहे हैं कि उन्होंने पूर्व में मौका दिया, लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हुआ। वहीं कुछ ऐसे प्रतिनिधि भी हैं जिन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में प्रभावशाली काम किए हैं और जिन पर ग्रामीणों का विश्वास कायम है। ऐसे प्रत्याशियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिला पंचायत चुनाव के तहत ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया विकासखंड में 24 जुलाई, जबकि हवालबाग, द्वाराहाट, सल्ट, भिकियासैंण और स्याल्दे ब्लॉक में 28 जुलाई को मतदान होगा। जनपद के सभी विकासखंडों में 31 जुलाई को मतगणना संपन्न होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 21 जुलाई को डाकघर में नहीं होंगे लेन-देन, 22 से लागू होगी नई प्रणाली
Next: हरक सिंह रावत पर ईडी का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग में पत्नी समेत पांच पर आरोप तय

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.