Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आन्या-एंजेल की जोड़ी ने आल इंडिया सीनियर रैंकिंग में जीता रजत
  • देहरादून

आन्या-एंजेल की जोड़ी ने आल इंडिया सीनियर रैंकिंग में जीता रजत

AltnewsUttarakhand 19/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा आन्या बिष्ट ने भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी जोड़ीदार पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा के साथ मिलकर डबल्स में सिल्वर मेडल जीता। 38वें नेशनल गेम्स में दो रजत पदक जीतने के बाद आन्या ने कई और प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने आन्या की इस उपलब्धि के लिए उसे बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों को चहुंमुखी विकास के अवसर दे रहा है। आन्या की इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित योनिक्स-सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंचने के लिए इस प्रतिभाशाली जोड़ी ने कई रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में उनका सामना श्रेया बालाजी और दीप्ता एस. की मजबूत जोड़ी से हुआ। तीन गेमों तक चले इस कड़े मुकाबले में आन्या और एंजल को 13-21, 21-18, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतगणना हेतु 785 कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
Next: वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवक से ग्यारह लाख रुपये ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.