Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवक से ग्यारह लाख रुपये ठगे
  • देहरादून

वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर युवक से ग्यारह लाख रुपये ठगे

AltnewsUttarakhand 19/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सेलाकुई में एक फार्मा कंपनी में काम करने वाले युवक से साइबरों ठगों ने वर्क फ्रॉम होम का ऑफर और स्कीम बताकर 11 लाख 84 हजार 488 रुपये हड़प लिए। सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि थीटा फार्मास्यूटिकल कंपनी में कार्यरत विजय लाजरस पुत्र जूलियन जेम्स ने तहरीर दी है। बताया कि वह कुछ दिनों से ऑनलाइन जॉब की तलाश कर रहा था। एक दिन उनके फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया। व्यक्ति ने अपना नाम भुवना बताया। कहा कि उसे हाल्जबर्ग डायमंड्स कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर प्राप्त हुआ था। जिसमें काम करने के उसे मैसेज के माध्यम से दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि इसके बाद उसे व्हाट्सऐप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसने अपना परिचय सानुषा दिया। उसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसने उसे वर्क फ्रॉम होम की स्कीम बताई। कहा कि कंपनी के प्रोडक्ट को प्रमोशन करना है। जिसके लिए कमीशन दिया जाएगा। प्रोडक्ट का प्रमोशन करने के लिए एक ट्रेनिंग भी उसे दी गई थी। उसके बाद कंपनी में उसका रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जब काम के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर जो टेंडर कर रहा हो, वही प्रमोशन है जो भी ऑनलाइन खरीदार बैठे होंगे, वह प्रमोशन से प्रोडक्ट खरीदेंगे। जिससे कंपनी का फायदा होगा। कंपनी उसका प्रॉफिट देगी। काम शुरू करने के बाद उन्होंने उसे 966 रुपये का प्रॉफिट दिया। इसके बाद 10500 रुपये के इंतजाम करने को कहा। झांसा दिया कि सात दिन तक लगातार काम करने पर कंपनी उसे इसकी सैलरी भी देगी। वह उनके झांसे में आ गया और पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद काम करते समय इसमें एक खामी आ गई। इसके बारे मे जब उसने सानुषा को बताया तो उसने कहा कि उसका टेंडर निकला है। जिसमें तीन गुना प्रॉफिट होगा। इसके एवज में उसे अपना काम कंप्लीट करने के लिए 22283 रुपये और जमा करने को कहा। बताया कि इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कामों के लिए उससे 11 लाख 84 हजार 488 रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आन्या-एंजेल की जोड़ी ने आल इंडिया सीनियर रैंकिंग में जीता रजत
Next: पंचायत चुनाव के लिए ले जाई जा रही 233 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.