Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतगणना हेतु 785 कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

मतगणना हेतु 785 कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 19/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के तहत जनपद अल्मोड़ा में मतगणना की तैयारियाँ जोरशोर से चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को मतगणना कार्य हेतु द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न की गई, जिसमें कुल 785 कार्मिकों का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय की उपस्थिति में यह रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई। मतगणना कार्य हेतु जनपद के 11 विकासखंडों में 122 मतगणना टेबलों की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक टेबल पर 1 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 4 मतगणना सहायक तैनात किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 157 पोलिंग पार्टियाँ गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक में 5 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मतगणना कार्य से पूर्व चयनित सभी कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न किया जा सके। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता आयोजित
Next: आन्या-एंजेल की जोड़ी ने आल इंडिया सीनियर रैंकिंग में जीता रजत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.