Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के समर्थन में की सभा
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के समर्थन में की सभा

AltnewsUttarakhand 20/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को ताकुला के सनौली सीट पर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चंपा देवी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनसभा कर जनता से समर्थन मांगा। सभा को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने आम लोगों को रसोई गैस, राशन, मकान और किसान सम्मान निधि जैसी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता जिला पंचायत चुनाव में भी भाजपा को समर्थन देती है तो विकास की रफ्तार और तेज होगी। रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नई परंपरा शुरू की है। पार्टी ने जो वादे और घोषणाएं कीं, उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को भाजपा का अहम लक्ष्य बताते हुए महिला मतदाताओं से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब पंचायत स्तर पर भी मजबूत नेतृत्व को मौका मिले। जनसभा में मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने भतरौजखान में की पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
Next: दल से बिछड़ी तीन बुजुर्ग महिला श्रद्धालुओं को मिलाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.