Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने भतरौजखान में की पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने भतरौजखान में की पंचायत चुनावों की तैयारियों की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 20/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रविवार को एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने भतरौजखान थाने में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बैठक में सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार, सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, देघाट थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, भिकियासैंण चौकी प्रभारी संजय जोशी समेत अन्य अधिकारियों से पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में सघन चेकिंग और वेरिफिकेशन अभियान चलाए जाएं। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों व संदिग्धों पर सतर्क निगाह रखी जाए। एसएसपी ने तीनों थानों के विवेचकों द्वारा लंबित मामलों, निरोधात्मक कार्यवाही और शिकायती पत्रों की जांच की भी समीक्षा की। उन्होंने विवेचनात्मक कार्यवाही में गुणवत्ता सुधारने और दोषियों को अधिक से अधिक मामलों में सजा दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद एसएसपी ने अपनी पहल ‘संडे संकल्प’ के तहत भतरौजखान थाने में बड़े खाने का आयोजन कराया। इस मौके पर सभी रैंक के अधिकारी, पुलिस जवान और होमगार्ड्स एक साथ बैठकर भोजन में शामिल हुए। पुलिस कप्तान का यह प्रयास जवानों और अधिकारियों के बीच औपचारिकता की दीवार को तोड़ने और एक स्नेहपूर्ण वातावरण बनाने की पहल है। इससे आपसी तालमेल, विश्वास और जवानों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी। भोजन के दौरान जवानों के चेहरों पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। एसएसपी ने कहा कि ऐसी पहल से सभी में सेवा भावना के साथ निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम हेल्प लाइन में आने वाली शिकायतों का तत्काल हो समाधान
Next: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के समर्थन में की सभा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.