Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न, नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने पर दिया जोर

AltnewsUttarakhand 21/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला गंगा समिति अल्मोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिलाधिकारी सभागार में जिलाधिकारी अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने, नालों के जल को उपचारित करने, एसटीपी की प्रभावी मॉनिटरिंग और समग्र वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जल संस्थान एवं पेयजल निर्माण निगम को निर्देशित किया कि वे छोटे-छोटे स्तर पर बायोटिक प्लांट और एटीपी (एयर ट्रीटमेंट प्लांट) के संभावित उपयोग और प्रभाव पर गहराई से अध्ययन करें, जिससे स्थानीय स्तर पर जलशोधन की नवीन संभावनाओं को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी प्रकार की तकनीकी या संचालन संबंधी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, नालों के गंदे पानी को सीधे नदियों में प्रवाहित होने से रोकने हेतु प्रभावी ट्रीटमेंट सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को ‘नदी उत्सव’ को प्रभावशाली और जनभागीदारीपूर्ण रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उत्सव न केवल पर्यवरण आधारित आयोजन होगा, बल्कि जनजागरूकता का एक प्रभावशाली माध्यम भी बनेगा। ‘नदी उत्सव’ के आयोजन की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला गंगा समिति, अल्मोड़ा को सौंपी गई है। बैठक के दौरान डीएफओ दीपक सिंह, कार्यक्रम अधिकारी(डीजीसी) रंजीता, सहायक अभियंता (सिंचाई विभाग) विशाल कुमार, सहायक अभियंता (सिंचाई विभाग) मनीष कुमार, डीपीआरओ राजेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 25 और 26 जुलाई को चलेगा ‘सड़क सुरक्षा : जीवन रक्षा’ अभियान
Next: किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपियों को हरिपुर में पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.