Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांस्टेबल की मृत्यु पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने जताया शोक
  • अल्मोड़ा

कांस्टेबल की मृत्यु पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने जताया शोक

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल शुभम रावत का रविवार को ड्यूटी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। हादसा धामपुर के पास उस समय हुआ जब वे कावड़ मेला ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना से पूरे अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। शुभम रावत मूल रूप से ग्राम गोरण, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे। वे वर्ष 2017 में उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से कार्य किया, जिसे विभाग हमेशा स्मरण रखेगा। उनका यूं अचानक चला जाना पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा सहित समस्त पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की। पुलिस विभाग ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतगणना से पूर्व अवशेष मतपत्रों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाय: भोज
Next: शिक्षा विभाग ने शुरू किया स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.