Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतगणना से पूर्व अवशेष मतपत्रों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाय: भोज
  • अल्मोड़ा

मतगणना से पूर्व अवशेष मतपत्रों का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाय: भोज

AltnewsUttarakhand 29/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 और 28 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब 31 जुलाई को मतगणना प्रस्तावित है, ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अवशेष मतपत्रों का संपूर्ण विवरण सभी राजनीतिक दलों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि निर्वाचन आयोग प्रत्येक चुनाव में मतदाताओं की संख्या से अधिक मतपत्र छपवाता है। इनमें से जो मतपत्र पोलिंग पार्टियों को नहीं दिए गए और वर्तमान में ब्लॉक स्तर के रिटर्निंग ऑफिसरों व जिला निर्वाचन अधिकारियों के पास शेष बचे हैं, उन्हें मतगणना से पूर्व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डबल लॉक में बंद किया जाए। साथ ही, एक अधिकृत विवरणी सभी दलों को सौंपी जाए जिसमें यह स्पष्ट हो कि कुल कितने मतपत्र छपे, कितने वितरित किए गए और कितने बचे हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि जिस प्रिंटिंग प्रेस में पंचायत चुनाव के मतपत्र छपे, उसकी निगरानी मतगणना पूर्ण होने तक कड़ी सुरक्षा के बीच सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की शंका या अनियमितता की गुंजाइश न रहे। भोज ने कहा कि इस तरह की पारदर्शिता ही जनविश्वास को बनाए रखती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मूल आत्मा को सशक्त करती है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में घालमेल की तैयारी: गोदियाल
Next: कांस्टेबल की मृत्यु पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने जताया शोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.