Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू

AltnewsUttarakhand 02/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा का शुभारंभ शनिवार को सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में हुआ। यह परीक्षा दो दिन, शनिवार और रविवार को चलेगी, जिसमें बीएससी नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम और पोस्ट बेसिक नर्सिंग समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित परीक्षा की पहली पारी में बीएससी नर्सिंग, एएनएम और अन्य कोर्सों के लिए कुल 260 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 253 उपस्थित रहीं। वहीं, जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए 169 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 167 परीक्षा में शामिल हुए। पोस्ट बेसिक नर्सिंग के अंतर्गत तीन अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस. वलिअप्पन ने जानकारी दी कि प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्त निगरानी और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। सभी परीक्षाएं तय समयानुसार सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बमनस्वाल में 21 वर्षीय गौरव राम बने सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान
Next: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.