Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बमनस्वाल में 21 वर्षीय गौरव राम बने सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान
  • अल्मोड़ा

बमनस्वाल में 21 वर्षीय गौरव राम बने सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान

AltnewsUttarakhand 02/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों में इस बार युवाओं ने राजनीति में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बमनस्वाल में इतिहास रचते हुए 21 वर्षीय गौरव राम ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की है। गौरव अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधान बने हैं, जिससे क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बमनस्वाल में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। गौरव राम को 181 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 89 वोटों से हराया। वर्तमान में गौरव एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी कम उम्र का युवक प्रधान पद पर आसीन हुआ है। चुनाव जीतने के बाद गौरव राम ने कहा कि उनका उद्देश्य पारदर्शिता के साथ गांव का समग्र विकास करना है। उन्होंने बमनस्वाल को एक स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने की योजना साझा की। गौरव का फोकस डिजिटलाइजेशन, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बासभीड़ा में सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग
Next: सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.