Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया उत्साह

AltnewsUttarakhand 03/08/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में शनिवार को हरियाली तीज का पर्व पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह पींचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अतिथियों का स्वागत कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। प्रमुख अतिथियों में शारदा पब्लिक स्कूल की प्राचार्या विनीता शेखर, जिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी हेमा रावत, एपीओ सोनम सनवाल और शिखा श्रीवास्तव, आयोजक उर्मिला सिंह पींचा, सीओ अल्मोड़ा की धर्मपत्नी सुनीता जोशी, महिला थाना की निरीक्षक जानकी भंडारी सहित अन्य गणमान्य महिलाएं शामिल रहीं। हरियाली तीज महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य, सावन सुंदरी प्रतियोगिता और रैंप वॉक जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं और बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। ‘तीज क्वीन’ का खिताब हेमलता जौहरी को प्रदान किया गया, जबकि ममता चिलकोटिया द्वितीय और तनुजा जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता में हेमलता जौहरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उमा टम्टा द्वितीय और ज्योति फिरमाल तृतीय रहीं। समूह नृत्य में लखविंदर और सुदेश ने प्रथम, अनिता चुफाल और कमला बिष्ट ने द्वितीय तथा ममता चिलकोटिया और हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी द्वितीय और मीनू आर्या तृतीय स्थान पर रहीं। रैंप वॉक प्रतियोगिता में दीपा धर्मशक्तु और ममता परिहार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं बेहतरीन वेशभूषा के लिए हेमलता जौहरी को सराहा गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक उर्मिला सिंह पींचा ने सभी अतिथियों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए। महिलाओं के मनोरंजन के लिए सावन झूले की व्यवस्था भी की गई थी, जहां झूला झूलते हुए सभी ने पर्व का आनंद उठाया। कार्यक्रम का मंच संचालन महिला उप निरीक्षक कुमकुम धानिक और महिला कांस्टेबल प्रियदर्शिनी इन्द्रा ने किया। आयोजन की सफलता में महिला उप निरीक्षक रिंकी, बरखा कन्याल और कांस्टेबल चंपा दानू का भी अहम योगदान रहा। इस सांस्कृतिक आयोजन में पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे और अल्मोड़ा पुलिस की महिला अधिकारी व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल अधिकारियों का पारिश्रमिक दोगुना किया, बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में वृद्धि
Next: नंदा देवी मेले की तैयारियाँ तेज़, 28 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.