Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न का आरोपी दिल्ली से दबोचा
  • अल्मोड़ा

युवती से मारपीट, यौन उत्पीड़न का आरोपी दिल्ली से दबोचा

AltnewsUttarakhand 04/08/2025

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की कर रहा था मांग

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद में युवती के साथ मारपीट, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर पैसों की मांग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों के तहत द्वाराहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संवेदनशील प्रकरण में मुख्य आरोपी को धर दबोचा। 3 अगस्त को द्वाराहाट थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि समीरुल इस्लाम नामक युवक ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, यौन उत्पीड़न किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाकर पैसों की मांग की। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना द्वाराहाट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2), 351(2), 352 और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी समीरुल इस्लाम को दिल्ली के साउथ ईस्ट जिले के तुगलकाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीरुल इस्लाम पुत्र सदिकुल इस्लाम निवासी ट्रांसफार्मर छुरिया मोहल्ला, ग्राम तुगलकाबाद, जिला साउथ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है और विवेचना प्रगति पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के अलावा कोतवाली रानीखेत की महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की, हेड कांस्टेबल चंद्रप्रकाश और कांस्टेबल मो. राशिद शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती पर एसएसजे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित
Next: गंगा की सहायक नदियों और जल स्रोतों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.