Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धराली से रेस्क्यू कर 19 लोगों को ऋषिकेश में ठहराया
  • देहरादून

धराली से रेस्क्यू कर 19 लोगों को ऋषिकेश में ठहराया

AltnewsUttarakhand 07/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  धराली आपदा में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा ग्रस्त क्षेत्र से लोगों को रेस्क्यू कर पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट और इसके बाद ऋषिकेश और संबंधित गंतव्य स्थलों पर भेजा रहा है। ऋषिकेश में प्रशासन ने आपदा क्षेत्र से रेस्क्यू लोगों के लिए तीन स्थानों पर ठहरने के इंतजाम किए हैं। इन स्थानों पर पांच सौ लोगों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है। आपदा प्रभावित 19 लोगों को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में ठहराया गया है। एसडीएम योगेश मेहरा के मुताबिक ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम में 250, जयराम आश्रम में 150 और चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। यहां 500 लोगों के लिए भोजन समेत आवश्यक इंतजामों को दुरुस्त रखने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिए गए हैं, जिनमें ट्रांजिट केंद्र में पीडब्ल्यूडी के ईई बीएन द्विवेदी, जयराम आश्रम में जल निगम के ईई संजीव कुमार वर्मा और कबीरचौरा आश्रम की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के ईई दीक्षांत गुप्ता को सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि गुरुवार दोपहर तक 19 लोगों को धराली से रेस्क्यू कर ट्रांजिट केंद्र में ठहराया गया है। सभी का ट्रांजिट केंद्र में संचालित अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया है। इनमें ज्यादातर घायलों के परिजन और आपदा ग्रस्त क्षेत्र में प्रभावित लोग शामिल हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सशस्त्र सीमा बल की अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Next: मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.