Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 08/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने गुरुवार को जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना से किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। फसल बीमा के प्रति किसानों में रुचि पैदा करें। उन्होंने जनपद में फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि जनपद में खरीफ-2025-26 में मंडुवा एवं धान फसलों का बीमा कराया जा रहा है। जनपद में प्रति नाली रू0 19.33 धनराशि पर मंडुवा फसल का एवं रू. 21.86 प्रति नाली की दर से धान फसल का बीमा कराया जा रहा है। क्षति की दशा में मंडुवा फसल में प्रति नाली अधिकतम रू. 966.00 प्रति नाली एवं धान की फसल में अधिकतम रू. 1093.00 क्षति पूर्ति बीमा कम्पनी की ओर से दी जाती हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों से अपील की है कि अधिक से अधिक फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं। नजदीकी सी.एस.सी. सैंटर अथवा जिस बैंक में उनका खाता हो जाकर अपना फसल बीमा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अऋणी कृषकों हेतु बीमा की अन्तिम तिथि 14 अगस्त 2025 एवं ऋणी कृषकों हेतु बीमा की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढा दी गयी हैं। कृषकों को किसी भी समस्या होने पर मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा कार्यालय के फोन न0-05962-230424 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला सहायक निबंधक रोहित कुमार, लीड बैंक प्रबंधक अनिरूद्ध साह समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धराली से रेस्क्यू कर 19 लोगों को ऋषिकेश में ठहराया
Next: आईटीबीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.