Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सशस्त्र सीमा बल की अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • अल्मोड़ा

सशस्त्र सीमा बल की अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 07/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में बुधवार को अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा स्थित क्षेत्रक मुख्यालय के साथ 5वीं वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों के मध्य खो-खो मुकाबलों का आयोजन किया गया। उद्घाटन अवसर पर उप-महानिरीक्षक ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि यह जीवन में टीम भावना, नेतृत्व और अनुशासन जैसे गुण भी विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की भावना को सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग का प्रतीक बताया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के कमांडेंट (प्रशासन) बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट (संचार) रविनन्द झा, उप-कमांडेंट (सामान्य) विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट फूल सिंह मीणा और सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोसी नदी में बहे व्यक्ति की तलाश में चलाया संयुक्त सर्च अभियान
Next: धराली से रेस्क्यू कर 19 लोगों को ऋषिकेश में ठहराया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.