Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
  • अल्मोड़ा

अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

AltnewsUttarakhand 09/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शनिवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ के अवसर पर अल्मोड़ा स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने गोविंद बल्लभ पंत पार्क में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत करते हुए अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था, जिसमें उत्तराखंड के भी हजारों देशभक्त शामिल हुए थे। इस वर्ष अगस्त क्रांति दिवस, उत्तरकाशी के धराली में हाल ही में आई आपदा को देखते हुए, सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष कमलेश पांडे ने की। बैठक के दौरान उत्तरकाशी आपदा में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष पांडे ने बताया कि अल्मोड़ा नगर निगम के सौजन्य से गोविंद बल्लभ पंत पार्क में अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नामों का शिलापट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए नगर निगम महापौर अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सचिव भरत पांडे, किशन जोशी, शिव शंकर बोरा, तारा चंद्र शाह, बद्री पार्वती बिष्ट, दुर्गा बुदाथोगी, नवीन चंद्र जोशी, हितेश तिवारी, चंद्रा कांडपाल, नंदन सिंह कार्की समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धराली आपदा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Next: अल्मोड़ा कारागार में अगस्त क्रांति दिवस पर वीरों को किया नमन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.