Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा कारागार में अगस्त क्रांति दिवस पर वीरों को किया नमन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कारागार में अगस्त क्रांति दिवस पर वीरों को किया नमन

AltnewsUttarakhand 09/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक अल्मोड़ा कारागार में शनिवार को अगस्त क्रांति दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू वार्ड में पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन के साथ हुई। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। जेल परिसर में मौजूद सभी लोगों ने नेहरू जी सहित बद्रीदत्त पांडे, हरगोविंद पंत, सैयद अली जहीर, खान अब्दुल गफ्फार खान, दुर्गा सिंह रावत समेत उन तमाम क्रांतिकारी नेताओं को श्रद्धांजलि दी, जो कभी यहां निरुद्ध रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को स्मरण करते हुए नागरिकों से उनके आदर्शों और मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार ने कहा कि 9 अगस्त का दिन भारत छोड़ो आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सेनानियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने बलिदान दिया, जिनकी स्मृतियां हमें सदैव प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भावनाओं और उत्साह से भर गया। जेल में निरुद्ध व्यक्तियों ने भी सांस्कृतिक गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिए। जेल अधीक्षक जयंत पांगती ने कहा कि अब यह कारागार केवल बंदी गृह न होकर सुधार गृह की भूमिका निभा रहा है, जहां बंदियों को आत्म-सुधार और समाज में पुनर्स्थापना के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में बार संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष महेश परिहार, नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, स्कूली बच्चे और अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अगस्त क्रांति दिवस पर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
Next: सुवाखोली में ट्रांसफार्मर का तार टूटने से करंट फैला, दो कुत्ते करंट की चपेट में आए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.