Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 12/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल और राजकीय नर्सिंग कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ से हुई। शिविर में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, समानता और शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी, नालसा, सालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निशुल्क विधिक सहायता, “स्थाई लोक अदालत: न्याय की बात हमारे साथ” अभियान, स्थाई लोक अदालत के लाभ और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी, किशोरों में नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम और उपचार, बेस अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र, पोक्सो अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, 1 जुलाई से शुरू होकर 90 दिन तक चल रहे ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए’ अभियान और आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर के दौरान नालसा (डॉन) स्कीम 2025 की वीडियो दिखाई गई और पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, अधिकार मित्र और अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
Next: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.