Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
  • अल्मोड़ा

एसएसबी जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान

AltnewsUttarakhand 12/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के निर्देशन में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा ने मंगलवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम और उसमें योगदान देने वाले महापुरुषों के बलिदान की याद दिलाना, साथ ही देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ निकली यह रैली 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें आमजन को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा बाइक रैली क्षेत्रक मुख्यालय से अल्मोड़ा बाजार होते हुए विवेकानंद कॉर्नर और एनटीडी बाजार तक निकाली गई। कार्यक्रम में कमांडेंट प्रशासन बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप-कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, उप-कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी और बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को आपस में जोड़ने का काम करती है नंदा देवी यात्रा: महाराज
Next: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.