Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग का एसएसपी ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग का एसएसपी ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 16/08/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने मात्र 36 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। द्वाराहाट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 14 अगस्त की है, जब चुनावी रंजिश के चलते होटल में घुसकर रिवाल्वर से फायरिंग की गई थी। मामले में वादी कैलाश भट्ट ने 15 अगस्त को तहरीर देकर दीपक किरौला, सोनू धमेला, गौरव नेगी और अन्य पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर थाना द्वाराहाट में एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी हरबंस सिंह और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर सुराग लगाते हुए 16 अगस्त की सुबह बेस अस्पताल रोड करबला के पास स्कॉर्पियो संख्या यूके 04वी7997 में सवार तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू ने स्वीकार किया कि वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर को वह हल्द्वानी लौटते समय भीमताल तालाब में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फेंक आया था। गिरफ्तारी के समय तीनों आरोपी अल्मोड़ा में एक सुनसान स्थान पर छिपकर गाड़ी में ही ठहरे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रावत (23) निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना मुखानी, जिला नैनीताल; महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू घनेला (29) निवासी ग्राम पिठोली, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, हाल निवासी विवेक विहार, मुखानी; कमल पालीवाल (23) निवासी ग्राम पनियाली कटथरिया, थाना मुखानी, जिला नैनीताल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह घनेला उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। यहाँ द्वाराहाट पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार, अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और कांस्टेबल नंद किशोर भट्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग
Next: 10 से 12 अक्टूबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.