Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 10 से 12 अक्टूबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल
  • अल्मोड़ा

10 से 12 अक्टूबर तक मल्ला महल में आयोजित होगा अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल

AltnewsUttarakhand 16/08/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में तृतीय ‘अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2025’ इस वर्ष 10 से 12 अक्टूबर तक ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित किया जाएगा। मात्र दो वर्षों में यह महोत्सव उत्तराखंड का सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित साहित्यिक उत्सव बन चुका है, जहां देशभर से नामी कलाकार, लेखक, संगीतज्ञ, वक्ता और कवि शिरकत करेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान करना है, ताकि अल्मोड़ा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर साझा किया जा सके। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में किताबों का विमोचन, काव्य पाठ, परिचर्चा, थिएटर, संगीत, कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और प्रतियोगिताएं तथा नन्हे-मुन्नों के लिए कथा-कथन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही पॉप-अप मार्केट में स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा। महोत्सव से पूर्व महिलाओं और बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कई प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इनमें महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता 17 अगस्त को शिखर होटल में आयोजित होगी। इसके अलावा बच्चों के लिए ‘अल्मोड़ा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक धरोहर’ विषय पर कला प्रदर्शनी, एकल कुमाऊंनी गीत गायन, मौलिक कविता और कहानी लेखन प्रतियोगिता, वहीं महिलाओं के लिए समूह कुमाऊंनी लोकगीत गायन और एपण/कला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लिटरेचर फेस्टिवल के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार भी कई चर्चित नाम महोत्सव में शिरकत करेंगे। इनमें आचार्य प्रशांत, फिल्मकार दिबाकर बनर्जी, प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल, कवि सुदीप सेन, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, लेखक अनिल कार्की, मनीष कषणियाल और सुनीता पंत बंसल शामिल हैं। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी नाम इसमें जुड़ेंगे। यहाँ पत्रकार वार्ता में विनायक पंत (संयोजक), डॉ. दीपा गुप्ता, राजेश बिष्ट, मनमोहन चौधरी, जयमित्र बिष्ट, मनोज गुप्ता, भूषण पांडे, प्रभात साह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी रंजिश में हुई फायरिंग का एसएसपी ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: एसएसबी के पाइप एंड ड्रम बैंड ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.