Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेडक्रॉस सोसाइटी ने की भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस सोसाइटी ने की भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग

AltnewsUttarakhand 24/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने नगर में अपने भवन के निर्माण के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन से शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। सोसाइटी का कहना है कि आपदा प्रबंधन और गरीबों की सहायता के लिए आने वाला सामग्री सुरक्षित रखने के लिए उनके पास उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण अक्सर सामग्री खराब हो जाती है। यदि सोसाइटी का अपना भवन हो जाए तो इस समस्या से राहत मिल सकेगी और राहत कार्यों को भी बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने कहा कि बागेश्वर जिले में रेडक्रॉस का भवन तैयार हो चुका है, ऐसे में अल्मोड़ा में भी शीघ्र भवन निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से जल्द निर्णय लेने की अपील की। मांग करने वालों में रेडक्रॉस के प्रांतीय सदस्य मनोज सनवाल, चेयरमैन आशीष वर्मा, सचिव विनीत बिष्ट, भैरव गोस्वामी, दीप जोशी, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, शंकर दत्त भट्ट, यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, अभिषेक जोशी और मनोज भंडारी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा देने 30 फीसदी अभ्यर्थी ही पहुंचे
Next: सोने का व्यापार शुरू करने का झांसा देकर महिला से 40 लाख रुपये की साइबर ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.