Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक में रखी गई विभिन्न मांगें
  • अल्मोड़ा

पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक में रखी गई विभिन्न मांगें

AltnewsUttarakhand 25/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति, जिला अल्मोड़ा की त्रैमासिक बैठक सोमवार को नगर के एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व जवानों ने कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं, जिनमें पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड की स्थापना, विशेष वेतन स्वीकृति, एक रैंक-एक पेंशन लागू करने, पैरामिलिट्री बलों को सिविल सेवा नियमों से अलग कर पृथक नियम बनाने और सीजीएचएस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तारा दत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन सचिव दीवान सिंह बोरा ने किया। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने कहा कि पैरामिलिट्री बलों के साथ लंबे समय से उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जिसे अब समाप्त किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने पैरामिलिट्री कर्मियों के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल की व्यवस्था करने और शहीद का दर्जा देने जैसी मांगें भी रखीं। बैठक में उपाध्यक्ष किशोर सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष किशन सिंह खनी, के.बी. पांडे, हर्षवर्धन चौधरी, हीरा सिंह रावत और चतुर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। समिति ने निर्णय लिया कि इन मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक ज्ञापन तैयार कर जल्द ही संबंधित अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में अब कनिष्ठ शिक्षकों से कम नहीं होगा वरिष्ठ का वेतन
Next: शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर धौलादेवी में धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.