Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर धौलादेवी में धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • अल्मोड़ा

शिक्षक पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर धौलादेवी में धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

AltnewsUttarakhand 25/08/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती रद्द करने, शिक्षकों की हर स्तर पर पदोन्नति करने और लंबित स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी धौलादेवी के बैनर तले शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और मांगों के समर्थन में जनगीत गाकर विरोध दर्ज कराया गया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला मंत्री राजू महरा ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती करने की तैयारी कर रही है, जिससे शिक्षक आक्रोशित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं।

सभा की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनका ही भविष्य अंधेरे में डाल दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदोन्नति प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है और अब शिक्षक अपना हक लेकर रहेंगे।

सभा में ब्लॉक संरक्षक त्रिवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गोस्वामी, महिला उपाध्यक्ष मेघा मनराल, संयुक्त मंत्री गौरव डालाकोटी, संयुक्त मंत्री (महिला) ममता मेहता, आय-व्यय निरीक्षक केसर सिंह, कोषाध्यक्ष जीवन लाल साह, डॉ. बृजेश डसीला, भोला दत्त पंत, सुशील तिवारी, किशन सिंह मेहता, रमेश पांडे, प्रकाश चंद्र डार्बी, चंद्रशेखर पांडे, रमेश चंद्र जोशी, हेमा बहुगुणा और हुकम सिंह पलियाल ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।

सभा का संचालन ब्लॉक मंत्री नितेश कांडपाल ने किया। सभा के बाद शिक्षकों ने अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को प्रेषित किया।

इस मौके पर आनंद बल्लभ पांडे, बीना तिवारी, मीना गिरी, हीरा सिंह डोबाल, लक्ष्मण रावत, दीपा उप्रेती, नरेश पांडे, ललित आर्या, रेखा जोशी, दिनेश पंत, तुलसी बिष्ट, कविता पांडे, निर्मला मेहता, शिवदत्त पांडे, किशोर सिंह मनराल, चंद्रशेखर जोशी, संदीप नाथ गोस्वामी, हिमांशु, महिपाल सिंह, मनीष कुमार, सरिता, मेनका, गुरदीप राणा, हरिमोहन जोशी, शिवराज सिंह, राजदीप नंदन, राम कोहली, भैरव दत्त पांडे, बलवंत सिंह नेगी, चंदन सिंह बिष्ट, भगवत सिंह रावत, अरविंद कुमार, अनिल कुमार साहू, चारु चंद्र पंत, किरण ज्योति, नवनीत कुमार आर्य, पूरन चंद्र पांडे, मनोज भट्ट, ललित मोहन तिवारी, कृति पंत, राधा नेगी, शम्मी टम्टा, प्रतिभा जोशी, गीता शर्मा, भावना किरमोलिया, पारुल जंगपांगी, गंगा टम्टा, दीप्ति पंत, आशा कांडपाल, ज्योति पपनै, राजेंद्र वर्मा, हेम पाटनी, हिमांशु वर्मा, मीना चंद्रा, भुवनेश्वरी नेगी, संजय कुमार, कमलेश सिंह, कमलेश शर्मा, मनोज पंत, संजय सिंह, भगवान सिंह, त्रिलोक चंद्र, उर्वा दत्त पांडे, कमल धौनी, नवीन कुमार, शुभलक्ष्मी पंत, दीपशिखा गोस्वामी, रेनू टम्टा, सुरेश कुमार, नंदकिशोर आर्य, सुनीता पाठक, मीनाक्षी आगरी, महेंद्र लाल, राजेंद्र सिंह नयाल, भगवती जोशी, घनानंद, नितेश आर्य, सरोजनी धपोला, प्रमोद चंद्र, नीरज सिंह, उषा रानी, मानवेंद्र बिष्ट, सत्यवती गंगवार, यामिनी तिवारी, शोभा सती, गरिमा उप्रेती, अम्बर, तुलसी जिमिवाल, पूजा कुमारी, नंदी आर्य, मोनल गुप्ता, धीरेन्द्र कनवाल, दिनेश चंद्र, गौरव कांडपाल, ज्योति बिष्ट, वंदना चौधरी, कृपाल सिंह, ललित जोशी, खान उमेर असगर, हरीश जोशी, पूजा तुरैहा, हेम चंद्र पंत, गोविंद प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, धीरज, पूनम, कुसुम समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक में रखी गई विभिन्न मांगें
Next: रेड क्रॉस ने एसएसपी को दिया धन्यवाद, शहर में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.