Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों को दी मिलेट्स की उन्नत तकनीक की जानकारी
  • अल्मोड़ा

दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में किसानों को दी मिलेट्स की उन्नत तकनीक की जानकारी

AltnewsUttarakhand 28/08/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में 26 और 27 अगस्त को ‘श्री अन्न उन्नत उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीकी’ विषय पर दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि विभाग, चंपावत द्वारा प्रायोजित था, जिसका उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को मिलेट्स की उन्नत तकनीकों से परिचित कराना था। इस प्रशिक्षण में चंपावत जनपद के 30 पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मिलेट्स की उच्च उत्पादक किस्मों, उन्नत कृषि विधियों, फसल सुरक्षा, कटाई उपरांत प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा प्रतिभागियों को संस्थान में विकसित नवीन तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। समापन सत्र में संस्थान के कार्यकारी निदेशक और फसल सुधार विभाग के अध्यक्ष डॉ. एन. के. हेडाऊ ने किसानों को संबोधित करते हुए मिलेट्स की पोषण सुरक्षा और बदलते जलवायु परिस्थितियों में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को संस्थान की विकसित तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन के जरिए व्यावसायिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण पुस्तिका वितरित की गई। इस प्रशिक्षण का समन्वयन डॉ. महेंद्र सिंह भिंडा और डॉ. अनुराधा भारतीय ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रेजरी का एसडीओ आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
Next: राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.