Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षक दिवस के अवसर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

शिक्षक दिवस के अवसर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 02/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में तथा सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार 5 और 6 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले में ‘गुरु शक्ति-न्याय शक्ति: ज्ञान से न्याय की ओर’ विषय पर दो दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जागरूकता के लिए पंपलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य शिक्षकों की मदद से बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, बाल अधिकार और संरक्षण, महिला सुरक्षा कानून, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम और विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के तहत निःशुल्क कानूनी सहायता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है, ताकि उन्हें सशक्त और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिल सके। कार्यक्रम के दूसरे दिन, 6 सितंबर को, जनपद के श्रेष्ठ शिक्षकों को जिला जज परिसर, अल्मोड़ा में ‘न्याय प्रेरणा शिक्षक’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: हैड पोस्ट ऑफिस के पास कैफे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Next: पीएम-श्री स्कूलों की स्थापना को बनेगी ब्लॉक स्तरीय समितिः डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.