Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: हैड पोस्ट ऑफिस के पास कैफे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: हैड पोस्ट ऑफिस के पास कैफे में लगी आग, बड़ा हादसा टला

AltnewsUttarakhand 02/09/2025 1 minute read

अल्मोड़ा। नगर के मॉल रोड पर हैड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक कैफे में मंगलवार अपराह्न अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की शुरुआत किचन एरिया से हुई और देखते ही देखते लपटों ने कैफे के अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते कैफे का स्टाफ बाहर निकल आया, जिससे जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि कैफे के भीतर रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर अधिकारी एन.एस. कुंवर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया गैस सिलेंडर बदलते समय आग लगना प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आग के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोलने का आरोप
Next: शिक्षक दिवस के अवसर पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.