Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान
  • अल्मोड़ा

नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान

AltnewsUttarakhand 08/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशन में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने शिकायत की कि नगर की सुनसान गलियों में नशेड़ी और असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। वे नशे का सेवन करते हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान शुरू किया। टीम ने टम्टा मोहल्ला, थाना बाजार, नरसिंह बाड़ी, हुक्का क्लब, नियाजगंज, मंडी, 52 सीडी, चीनाखान, गोपालधारा, एडम्स, नंदा देवी मंदिर क्षेत्र, मछली गली और खजांची मोहल्ला सहित कई स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग और औचक चेकिंग की। संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। हालांकि जांच के दौरान किसी के पास से नशे से जुड़ी कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही कोई असामाजिक गतिविधि सामने आई। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में ‘नारी 2025’ रिपोर्ट पर बवाल, उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने कंपनी को जारी किया नोटिस
Next: अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और गुरुड़ाबाज लायंस ने दर्ज की जीत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.