Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और गुरुड़ाबाज लायंस ने दर्ज की जीत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और गुरुड़ाबाज लायंस ने दर्ज की जीत

AltnewsUttarakhand 08/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 के तहत सोमवार को चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अल्मोड़ा क्रिकेटर्स और जे आर फाइटर की टीमें आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। जवाब में उतरी जे आर फाइटर की टीम ने संघर्ष तो किया लेकिन निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी। इस तरह अल्मोड़ा क्रिकेटर्स ने 11 रन से मैच अपने नाम किया। दिन का दूसरा मैच विक्टोरिया और गुरुड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया। गुरुड़ाबाज लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विक्टोरिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुड़ाबाज लायंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17.5 ओवरों में 6 विकेट पर 234 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका सत्येंद्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी ने निभाई। स्कोरर मयंक और अभय रहे, जबकि उद्घोषणा अनिल टम्टा ने की। ग्राउंड्स मैन के रूप में किशन लाल मौजूद रहे। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, संजय वर्मा, कैलाश मेहरा और संगम पांडे सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की तलाश में पुलिस ने चलाया अभियान
Next: विद्यालयी शिक्षा विभाग में जल्द भरे जाएंगे 2364 चतुर्थ श्रेणी पद, स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.