Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत
  • अल्मोड़ा

गुरुड़ाबाज लायंस और अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने दर्ज की जीत

AltnewsUttarakhand 13/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुरुड़ाबाज लायंस ने शिव शक्ति को 10 रनों से हराया, जबकि दूसरे मैच में अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने वेद वॉरियर्स पर 29 रनों से जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में शिव शक्ति ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में शिव शक्ति टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 215 रन ही बना सकी। इस तरह गुरुड़ाबाज लायंस ने रोमांचक मुकाबले में 10 रन से जीत दर्ज की। मैच के मैन ऑफ द मैच सूरज सिंह बिष्ट रहे, जिन्होंने गेंदबाजी में 3 ओवरों में 43 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 15 गेंदों पर 53 रनों की तेज़ पारी खेली। दूसरे मैच में वेद वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 218 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेद वॉरियर्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी। अल्मोड़ा चैलेंजर्स ने यह मैच 29 रनों से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच सूरज सिंह नयाल रहे, जिन्होंने 32 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। मैच में अंपायर की भूमिका में सत्येंद्र कुमार सिंह और शमशाद अल्वी, स्कोरर के रूप में मयंक और अभय, उद्घोषक के रूप में अनिल टम्टा तथा ग्राउंड्स मैन के रूप में किशन लाल रहे। इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चरस तस्करी में बीबीए के छात्र सहित दो गिरफ्तार
Next: दन्या में दिया बाती स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक आमसभा संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.